दिल्ली / एनसीआर

सत्येंद्र जैन के वीडियो पर भाजपा ने उठाए सवाल

आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन जेल कोठरी में कथित तौर पर मालिश कराते और आगंतुकों का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा ने साफ तौर पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साफ तौर पर दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है। उन्होंने कहा कि सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है। ये बदनाम, दाम पार्टी है।भाटिया ने आगे कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली, साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली। आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून को ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो में बिसलेरी बॉटल है, एक भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान मंत्री जो जेल में है, उसे सारी सुख -सुविधाएं जेल में दी जा रही हैं। केजरीवाल जी, आपने कहा था कि VVIP कल्चर को मैं खत्म कर दूंगा लेकिन आप एक आरोपी को ऐशो-आराम दे रहे हैंं, ऐसा क्यों है?भाटिया ने आगे कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली, साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली। आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून को ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो में बिसलेरी बॉटल है, एक भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान मंत्री जो जेल में है, उसे सारी सुख -सुविधाएं जेल में दी जा रही हैं। केजरीवाल जी, आपने कहा था कि VVIP कल्चर को मैं खत्म कर दूंगा लेकिन आप एक आरोपी को ऐशो-आराम दे रहे हैंं, ऐसा क्यों है?

Related posts

यौवन प्राप्त कर चुकी मुस्लिम लड़की कर सकती है शादी

GIL TV News

एलओसी से सटे कादियां से एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

GIL TV News

सीबीआइ कोर्ट का फैसला… चारा घोटाला में लालू यादव दोषी करार… भेजे गए जेल… 24 अभ‍ियुक्‍त बरी…

GIL TV News

Leave a Comment