राजनीति

हिमाचल के ऊना में मनीष सिसोदिया और भगवंत मान की रैली

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में होता रहा है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के आने से चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि अमर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। आज हिमाचल के ऊना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने एक जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि स्वास्थ क्षेत्र में देश पीछे रह गया है। मेडिकल कॉलेज खोलने में हम लेट हैं। इसका उदाहरण हमें 4-5 महीने पहले मिला जब रूस-यूक्रेन की जंग हुई। हजारों भारतीय छात्रों ने गुहार लगाई, उनकी जान को खतरा था। उनको वापस लाया गया। भगवंत मान ने कहा कि उनको वापस लाने की भी खूब प्रचार हुआ। आज से 25 साल पहले आज़ाद हुए देश में 75 साल पहले आज़ाद हुए देश के छात्रों को पढ़ाई करनी पड़ रही थी, इसके क्या कारण थे? राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रही आप ने 17 अगस्त को शैक्षणिक मानकों में सुधार से संबंधित ‘‘गारंटी’’ मतदाताओं को दी थी। मान और सिसोदिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली की तर्ज पर राज्य के सभी स्कूलों में सुधार किया जाएगा, निजी स्कूलों को अवैध रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी, अस्थायी शिक्षकों को नियमित किया जाएगा, शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे और उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य नहीं दिया जाएगा।

Related posts

Sonia Gandhi के साथ फोटो ट्वीट कर राहुल बोले

GIL TV News

आगरा में जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर बनेगी चौपाटी

GIL TV News

सोनिया गांधी के पीएम बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का चौंकाने वाला बयान

GIL TV News

Leave a Comment