दिल्ली / एनसीआर

मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री के पास से पांच करोड़

सीमा शुल्क विभाग ने इथियोपिया से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची एक महिला के पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि महिला इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थी। विभाग ने कहा, सिएरा लियोनिएन नाम की महिला को मादक पदार्थ बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग ने बताया कि मादक पदार्थ उसके पर्स में छिपाया गया था।

Related posts

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़

GIL TV News

नोटिस का नहीं मिला जवाब तो राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

GIL TV News

आठ सालों में नहीं झुकने दिया देश का सिर

GIL TV News

Leave a Comment