मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है। बता दें कि अनुष्का, विराट कोहली और वामिका हाल ही में मालदीव में अपनी छुट्टियां मना कर लौटे हैं। अपने कूल वेकेशन की कुछ तस्वीरें अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम में भी पोस्ट की है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि विराट और अनुष्का अपने वेकेशन से लौटते ही सीधे अस्पताल गए है। जी हां, आपने सही सुना है। अटकलें लगाई जा रही है कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अस्पताल गए जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वे छुट्टी के बाद सीधे डॉक्टर के पास चले गए। खैर, यह सच नहीं है। आपको बताते चले की ईटाइम्स की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अनुष्का फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अनुष्का एक छोटे से मैटरनिटी ब्रेक और महामारी के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। एक एथलीट की भूमिका निभा रही हैं अनुष्का के मांसपेशियों में दर्द था जिसे दिखाने के लिए वह अस्पताल गई थी और फिजियोथेरेपिस्ट से मिली थी।

Related posts

निशा रावल के बाद कंगना रनोट के ‘लॉक अप’ में कैद हुआ दूसरा कंटेस्टेंट

GIL TV News

ड्रग्‍स केस में फंसे शाह रुख के बेटे आर्यन को यदि कल तक नहीं मिली जमानत

GIL TV News

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी से पहले बायोपिक का एलान

GIL TV News

Leave a Comment