मनोरंजन

‘बेबी डॉल’ कनिका कपूर आज बनेंगी दुल्हन

‘बेबी डॉल’ गाने से रातों रात स्टार बनने वाली सिंगर कनिका कपूर आज 20 मई को शादी करने जा रही हैं। शुक्रवार को वह लंदन में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी संग सात फेरे लेंगी। बीते दिन कनिका की मेहंदी सेरेमनी थी। जिसमें उन्होंने होने वाले पति गौतम के साथ जमकर ठुमके लगाएं और रोमांटिक होती भी नजर आईं।43 वर्षीय कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी बिल्कुल किसी ड्रीम वेडिंग की तरह थी। सेरेमनी में कनिका पिस्ता ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। महेंदी के दौरान वह अपने मंगेतर के साथ डांस करते तो कभी उन्हें किस करती हुई नजर आईं। मेहंदी सेरेमनी लंदन में हुई। जिसमें किनका के सिर्फ करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल हुए। सेरेमनी की सभी रस्मों के दौरान कनिका काफी खुश नजर आ रही थीं।कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। लंबे समय तक अकेले रहने के बाद आखिरकार उन्होंने एक बार फिर से आगे बढ़ने का फैसला किया है। कनिका को पहली शादी से तीन बच्चे हैं। जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। कनिका के पहले पति राज चंदोक भी एनआरआई थे। राज से कनिका ने 18 साल की उम्र में शादी की थी। कई साल साथ रहने के बाद वह साल 2012 में राज से अलग हो गईं और वापस भारत लौट आईं। शादी के बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी कनिका ने अपने ऊपर ले ली और एक सिंगल मदर की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई।

Related posts

विवादों के बीच आदिपुरुष ने बढ़ाया बिजनेस, पहुंची 400 करोड़ के करीब

GIL TV News

सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं को जारी किया नोटिस

GIL TV News

इंडस्ट्री में आउटसाइडर-इन्साइडर में फर्क किया जाता है: सारा अली

GIL TV News

Leave a Comment