राजनीति

भगवंत मान सरकार के लिए 55 दिन में लॉ एंड आर्डर बना सिरदर्द

 एक के बाद एक हो रही घटनाएं 55 दिन पहले बनी भगवंत मान सरकार के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। लंबे समय बाद पहली बार पंजाब पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाना साधाते हुए कह रही हैं कि तेजिंदरपाल सिंह बग्गा जैसे नेताओं पर बदले की कार्रवाई करने के बजाय अमन कानून की बिगड़ रही स्थिति पर मुख्यमंत्री ध्यान दें।

इन घटनाओं से पंजाब के लोग दहशत में हैं। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से घटनाएं हुई हैं चाहे उनके आपस में जुड़े हुए होने के सुबूत नहीं मिले हैं, लेकिन घटनाओं को देखकर लगता है कि सभी के तार विदेशों में बैठे आतंकी ग्रुपों से जुड़े हुए हैं।

दो दिन पहले ही अभी तरनतारन में दो खालिस्तानी आतंकी आइईडी के साथ पकड़े गए। तरनतारन पुलिस ने गांव नौशहरा पन्नुआं में करीब ढाई किलो आरडीएक्स बरामद करके पंजाब को दहलाने की बड़े षड्ंयंत्र को विफल करने का दावा किया।

Related posts

‘हरियाणा का हो रहा चहुंमुखी विकास

GIL TV News

प्रवीण हत्याकांड मामले की जांच NIA को, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया एलान

GIL TV News

यूपी में कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका

GIL TV News

Leave a Comment