देश – विदेश

परमाणु युद्ध की चेतावनी के बाद रूस ने रोकी पोलैंड की गैस सप्लाई

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रूस ने पोलैंड को गैस सप्लाई भी रोक दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन तीसरे विश्व युद्ध के लिए भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परमाणु युद्ध के खतरे को कमतर आंका नहीं जाना चाहिए। सर्गेई ने यह आरोप लगाया कि यूक्रेन को हथियार दे रहे पश्चिमी देश और नाटो रूस के खिलाफ छद्म युद्ध लड़ रहे हैं। इधर, यूक्रेन पर रूस के हमले को दो महीने पूरे हो गए। रूसी सेना अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बना रही है। इस इलाके में हवाई हमलों के साथ ही मिसाइलें भी दागी जा रही हैं।

Related posts

पहले अपने बॉयफ्रेंड को घुमाया फिर होटल की बालकनी से दे दिया धक्का

GIL TV News

‘रेड जोन’ घोषित कानपुर के छह इलाके

GIL TV News

पाकिस्तानी तालिबान ने इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल तक बढ़ाया

GIL TV News

Leave a Comment