पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने परिवारवाद, केंद्र सरकार की योजनाएं, वोटबैंक की राजनीति और देश की अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया। दरअसल, मौका था विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 42वें स्थापना दिवस का। पीएम मोदी ने बताया कि किन तीन वजहों से भाजपा का स्थापना दिवस खास हो गया। पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें हम आपको बताते हैं।