राजनीति

होली मिलन समारोह में हरियाणा राजभवन पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान

होली का पावन पर्व हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच गरमजोशी से हुई फाल्गुनी मुलाकात का गवाह बना है। मौका था हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह का, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अपनी टीम के साथ शामिल हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी टीम के साथ मान और पुरोहित का फूलों से अभिनंदन किया। हरियाणा राजभवन में बृहस्पतिवार को फूलों की होली खेली गई।

राजनेताओं ने एक दूसरे को होली का गुलाल लगाया और मिठाई खाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रंगबिरंगी पगड़ी पहने हुए थे। उन्होंने पहली बार हरियाणा आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुके भेंटकर सीएम बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें होली का रंग गुलाल भी लगाया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को रंग लगाया। इस दौरान हरियाणा राजभवन में फूलों की होली खेली गई। पंजाब और हरियाणा के बीच अक्सर राजनीतिक व सामाजिक मसलों पर विवाद की स्थिति बनी रहती है।

राजभवन में हरियाणा और पंजाब के राजनेताओं के बीच खेली गई इस होली की चमक दिल्ली तक पहुंची है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रंगों के त्योहार ‘होली’ की प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर परस्पर भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाना चाहिए। होली के दिन खुशियों के साथ-साथ हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए तथा हुडदंग से बचना चाहिए।

Related posts

राष्ट्र-तोड़क जिन्ना को सरदार पटेल के समकक्ष रखने वालों से बचें – सीएम योगी

GIL TV News

लोकसभा में आज पेश होगा नागरिकता बिल

GIL TV News

गुजरात बीजेपी के नये अध्यक्ष से मिले PM मोदी

GIL TV News

Leave a Comment