देश – विदेश

‘यह हमारी मातृभूमि, हमारे घर वापस जाने का समय है’… पायलट ने यूं बढ़ाया भारतीयों का जोश

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला बोल दिया था। यूक्रेन पर हमले का आज सातवां दिन है। लगभग एक हफ्ते बाद भी यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ने दिन-रात एक कर दिया है। लगातार विशेष उड़ानों के जरिए भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है। बुधवार को भी कुछ फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची हैं।

बुधवार सुबह बुडापेस्ट से भी एक फ्लाइट दिल्ली आई है। इस फ्लाइट के पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में पायलट विमान में बैठे भारतीयों का जोश बढ़ाते दिख रहे हैं। पायलट लोगों से कह रहे हैं, ‘यह हमारी मातृभूमि, हमारे घर वापस जाने का समय है।’ पायलट की बातचीत के बाद फ्लाइट में बैठे लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगा रहे हैं।

लगभग 6 हजार नागरिकों को भारत लाया गया

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि अब तक लगभग 6 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुकी है। मुरलीधरन ने कहा, ‘लगभग 20 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे थे। इनमें से 24 फरवरी तक 4 हजार भारतीय लोट चुके थे। मंगलवार तक दो हजार से ज्यादा भारतीयों को विशेष विमानों के जरिए भारत लाया गया है।’ उन्होंने कहा कि सरकार रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और माल्दोवा के रास्ते बाकी नागरिकों को लाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

शिंजो आबे को याद कर PM मोदी ने किया भावुक ट्वीट

GIL TV News

भारत में ही चीन के समर्थन में खुलकर खड़ा हो गया रूस,

GIL TV News

भारतीय मूल की हैं सुएला ब्रेवरमैन, बन सकती हैं ब्रिटेन की अगली गृह मंत्री

GIL TV News

Leave a Comment