राजनीति

प्रियंका गांधी के बड़े अभियान को झटका

राजनीति (GIL TV News) :-उत्तर प्रदेश में करीब तीन दशक से सत्ता का वनवास झेल रही देश के सबसे बड़े राजनैतिक दलों में से एक कांग्रेस को नया कलेवर भी रास नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की बागडोर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के गठबंधन के 403 सीट पर चुनाव लड़ने के अभियान को ही झटका लगने लगा है।

यहां पर पार्टी ने जिनको प्रत्याशी घोषित किया है, वही लोग पार्टी को छोड़कर अन्य दल का दामन थाम रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी के प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से ही पुराने कांग्रेस तथा विधायक पार्टी को छोड़ने लगे थे, लेकिन चुनाव के लिए पार्टी के तीन प्रत्याशियों के पार्टी को छोड़नेसे बड़ा फर्क पड़ने वाला है।

Related posts

अतीक अहमद की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित

GIL TV News

देश में कब होंगे राष्ट्रपति चुनाव

GIL TV News

हाथरस कांड की जांच करेगी CBI

GIL TV News

Leave a Comment