मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के सरोगेसी से मां बनने पर तसलीमा नसरीन ने उठाया सवाल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ये बता कर सबको चौंका दिया कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गईं हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने प्राइवेसी की भी गुजारिश की, पर देश में हंगामा मचना तो तय था। और हुआ भी ऐसा ही, लेखिका तसलीमा नसरीन ने इसे लेकर अब कुए ट्वीट किए हैं। तसलीमा ने अपने ट्वीट में सरोगेसी से होने वाले बच्चों को ‘रेडीमेड बेबी’ कहा है।प्रियंका चोपड़ा पहली नहीं हैं जिन्हें सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला हो, पर कुछ लोग इस तरह से संतान प्राप्ति पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल सरोगेसी को उन कपल्स के लिए वरदान माना गया है जिन्हें किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या हो। ऐसे में मीडिया में खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई हेल्थ प्रैब्लम नहीं थी, फिर भी उन्होंने मां बनने के लिए इस माध्यम को चुना। अब दिग्गज राइटर तसलीमा नसरीन ने लिखा, ‘ऐसी मां क्या महसूस करती होगी जब उसे सरोगेसी के जरिए उसका रेडीमेड बच्चा मिलता है?’

इस ट्वीट पर मचा बवाल

उन्होंने लिखा, ‘क्या उन्हें उस बच्चे के प्रति वैसा ही अहसास होता है जैसा एक मां अपने बच्चे को जन्म देने के बाद महसूस करती है?’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं समझ सकता हूं कि जब कोई जरूरतमंद माता-पिता सरोगेसी को अपनाते हैं। लेकिन ये बहुत गलत कि आप सिर्फ खुद को बचाने के लिए ऐसा करते हैं, बहुत नफरत होती है जब बॉलीवुड कपल ऐसा करते हैं।’

सपोर्ट में उतरे फैंस

इस ट्वीट के थोड़ी ही देर बार ही प्रियंका चोपड़ा के फैंस कूद पड़े। उन्होंने एक के बाद एक धड़ाधड़ ट्वीट कर सपोर्ट की झड़ी लगा दी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग कितने ज्यादा बेगैरत हैं कि एक औरत के सरोगेसी से मां बनने पर उसका विरोध कर रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- इन बच्चों को रेडीमेड पुकारना कितना ज्यादा असंवेदनशील है।

Related posts

फिल्म ’83’ का नया पोस्टर जारी

GIL TV News

भोजपुरी के इस एक्‍टर ने ‘लुलिया’ से रचा ली शादी

GIL TV News

चेन्नई में रजनीकांत के समर्थकों का प्रदर्शन

GIL TV News

Leave a Comment