राजनीति

रायबरेली में राजनीतिक विरासत सहेजने की फिक्र में आ रहीं प्रियंका

चुनाव करीब आते ही कांग्रेस में अपनी राजनीतिक विरासत सहेजने की फिक्र दिख रही है। यही कारण है कि करीब साल भर बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे मां (सोनिया गांधी) के संसदीय क्षेत्र में भ्रमण ही नहीं करेंगी, बल्कि विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों की नब्ज टटोलने व तैयारियों की भी जानकारी लेंगी।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस के लिए इस बार तस्वीर जुदा है। पिछले चुनाव में कुछ मजबूत चेहरे जो उसके साथ थे, वे अब हृदय परिवर्तन कर चुके हैं। साथ ही पार्टी के कई बागी विधायक भी उनकी चुनौती बढ़ाएंगे। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छह सीटों के लिए कांग्रेस को मजबूत चेहरों की तलाश करना एक बड़ी चुनौती है। वह भी ऐसे समय में जब केंद्र और सूबे में सत्तासीन भाजपा चुनाव के लिए तगड़ी घेराबंदी करने में जुटी है।लोकसभा चुनाव के बाद गांधी परिवार का यहां आवागमन काफी कम हो गया। चुनाव हारने के बाद राहुल अमेठी तक नहीं आए तो सोनिया गांधी चुनाव जीतने के बाद कम ही रायबरेली आईं। पंचायत चुनाव में प्रदर्शन ठीक होने के बावजूद अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रियंका गांधी का अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की फिक्र होना लाजिमी है।प्रियंका वाड्रा के दो दिवसीय दौरे की खबर के बाद कांग्रेसी स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित होने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय महासचिव यहां आ रही हैं। वे कुछ क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात भी करेंगी। वे 13 सितंबर को भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Related posts

बिहार में भाजपा ने नहीं की नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश

GIL TV News

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 24 नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

GIL TV News

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी, वाईएस शर्मिला को भी मिला टिकट

GIL TV News

Leave a Comment