राजनीति

हॉकी प्लेयर ने भोपाल में कहा- मैं अपने माता-पिता के लिए पक्की छत का इंतजाम करना चाहता हूं

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक को एक करोड़ रुपए का चेक दिया। सीएम ने मंच से कहा कि विवेक सागर आज से डीएसपी हैं। कार्यक्रम में विवेक ने कहा- मैं अपने माता-पिता के लिए पक्की छत का इंतजाम करना चाहता हूं। मप्र की हॉकी अकादमी विश्व की सबसे अच्छी अकादमी है।

मैं 2003 में यहां छोटे से गांव से आया था। आप लोग भी आगे जा सकते हैं। मेहनत के अलावा अनुशासन भी जरूरी है।कार्यक्रम ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं माता-पिता से कहना चाहता हूं कि बच्चों में टैलेंट है तो मत रोकना। पढ़ने के साथ खेलने दें। विवेक 8-9 साल से हॉकी खेल रहा है। विवेक ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। राज्य सरकार मकान बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर न आए। यशोधरा जी आप टैलेंट सर्च शुरू कर दीजिए।तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे आलिंपिक में गोल्ड चाहिए। इसके लिए उन्होंने बजट भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बिसाहूलाल साहू, उषा ठाकुर, मोहन ठाकुर आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।इसके पहले विवेक को रिसीव करने एयरपोर्ट खुद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंचीं।

यहां से मंत्री विवेक सागर को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया। विवेक होशंगाबाद के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। ओलिंपिक में विवेक के गोल की बदौलत भारत ने अर्जेंटिना के विरुद्ध जीत हासिल की थी। इसके बाद सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल मिला था।समारोह में सरकार की ओर से खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी। CM चौहान ने विवेक को सम्मानस्वरूप 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। समारोह में विवेक के माता-पिता, भाई-बहन और परिजन भी शामिल होंगे, जो गुरुवार सुबह भोपाल पहुंच गए।

Related posts

मोरबी हादसे को लेकर दिग्विजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

GIL TV News

बीजेपी सांसद वरुण गांधी की मांग- दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस

GIL TV News

कांग्रेस ने कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर सरकार पर लगया आरोप

GIL TV News

Leave a Comment