Spiritual/धर्म

गंगा दशहरा, दान करने से मिलेगा सौभाग्य

गंगा दशहरा का पर्व दान का पर्व है। इस दिन गर्मी से जुड़ी चीजें जैसे शर्बत, पानी और मौसमी फल आदि का दान किया जाता है। इस साल यह पर्व 20 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा में स्नान करें और स्नान के बाद देवी गंगा की आरती और विशेष पूजा की जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन रामेश्वरम में भगवान श्रीराम ने शिवलिंग की स्थापना की थी।ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान से कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य प्राप्त होते हैं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।  इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन शर्बत, पानी, मटका, पंखा, खरबूजा, आम. चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति इस दिन जिस भी चीज का दान करते हैं वो संंख्या में 10 होनी चाहिए।

Related posts

इस साल तुलसी विवाह पर बन रहा है बहुत ही शुभ संयोग, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

GIL TV News

महाअष्टमी तिथि पर अपनाएं ये विशेष उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि

GIL TV News

संन्यास के संकल्प का प्रतीक गेरुआ वस्त्र

GIL TV News

Leave a Comment