दिल्ली / एनसीआर

घर से निकलने से पहले जान लें दिल्ली मेट्रो का हाल

गुरुवार को किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो की छह लाइनों पर सेवाएं प्रभावित हैं। दिल्ली को एनसीआर से जोड़ने वाली लाइनों पर कई स्टेशन पर ट्रेन नहीं चल ही है। वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से मेट्रो सेवाएं दोपहर दो बजे तक बाधित रहेंगी।दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर आज सेवाएं बाधित हैं। डीएमआरसी ने सुबह से दोपहर दो बजे तक कई जगह पर मेट्रो सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। डीएमआरसी के मुताबिक रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद की तरफ मेजर मोहिति शर्मा स्टेशन के बीच सेवा बंद हैं। येलो लाइन पर सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य के बीच मेट्रो ट्रेन दो बजे तक नहीं चलेगी।वैशाली से आनंद विहार तक मेट्रो सेवा नहीं चल रही है। गाजियाबाद से इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आनंद विहार से मेट्रो पकड़नी होगी। इसी तरह नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर के बीच मेट्रो नहीं चल रही है। ग्रीन लाइन पर टिकरी कला से होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो सुबह से दो बजे तक बंद है। वायलेट लाइन बदरपुर बार्डर से मेवला महराजपुर सेक्शन तक सेवा बंद हैं। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक इन सभी जगहों पर सुबह से दोपहर दो बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Related posts

राजद्रोह कानून को लेकर अब 10 मई को होगी सुनवाई

GIL TV News

यूपी में सपा एमएलसी के ठिकानों पर छापा

GIL TV News

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के सभी मामलों की अब एक साथ होगी सुनवाई

GIL TV News

Leave a Comment