राजनीति

भाजपा ने कृषि कानूनों के समर्थन में हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां निकाल कांग्रेस को दिया जवाब

 राजनीति (GIL TV) चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नये कृषि कानूनों के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा के विभिन्न भागों में ‘ट्रैक्टर रैलियां’ निकालीं। सोनीपत के गोहाना, हिसार के हांसी और भिवानी समेत कई स्थानों पर कृषि कानूनों के समर्थन में ये रैलियां निकाली गयी। प्रदेश पार्टी प्रमुख ओ पी धनखड़ ने सोनीपत में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों के मुद्दे पर राजनीति करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी दल) किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनके मन में भय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार किसानों को अपनी उपज कहीं भी और बेहतर दामों पर बेचने की अधिक स्वतंत्रता और व्यापक विकल्प प्रदान करते हैं लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत है। वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को गुमराह करना और शोर मचाना उनकी पुरानी आदत है।

Related posts

रामचरितमानस पर बयान देकर मुश्किल में फंसे स्वामी प्रसाद

GIL TV News

शाइस्ता की तलाश में अतीक की ससुराल पहुंची पुलिस की टीम

GIL TV News

नोटबंदी पर जश्न मनाना पीड़ितों की कब्र पर केक काटने जैसा : शिवसेना

GIL TV News

Leave a Comment