राजनीति

कांग्रेस का आरोप, अर्थव्यवस्था को ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित कर रही है सरकार

राजनीति( GIL TV)   दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित हो रही है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने पांच हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को भी जुमला साबित कर दिया है। भारत की जीडीपी में गिरावट लगातार जारी है। भाजपा सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर रही हैं।’’उसने दावा किया, ‘‘नोटबंदी से लॉकडाउन तक ग्रामीण भारत ही भाजपा सरकार की नासमझ नीतियों का शिकार बना और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। आज ग्रामीण भारत अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।’’ कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया, ‘‘भाजपा सरकार कोरोना की दस्तक के समय तो चेती नहीं, फिर आनन-फानन में बिना किसी योजना के पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। अनियोजित लॉकडाउन का परिणाम- 78 प्रतिशत ग्रामीण भारतीयों को काम के लिए तरसते देखा गया।

Related posts

दिल्ली के ‘एक्साइज’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं: अनुराग ठाकुर

GIL TV News

घटनास्थल पर होने से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे का इनकार

GIL TV News

AAP ने EVM से छेड़छाड़ की आशंका जताई

GIL TV News

Leave a Comment