मनोरंजन

बिहार और असम में बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट-अनुष्का

 मनोरंजन   (GIL TV) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर बिहार और असम में बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और अनुष्का तीन ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। बिहार और असम में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर भी हो चुके हैं। विराट ने ट्विटर पर एक मैसेज में लिखा, ‘हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मैं और अनुष्का ने प्लेज लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।’

Related posts

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने रचा इतिहास

GIL TV News

अनुष्का शर्मा ने मैगजीन के फोटोशूट के लिए पहना था हीरे का यह कीमती नेकलेस

GIL TV News

अमृता राव और आरजे अनमोल ने किया बेटे का नामकरण

GIL TV News

Leave a Comment