राजनीति

सचिन पायलट के बागी तेवर

राजनीति  (GIL TV)  राजस्थान में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं (सचिन पायलट और अशोक गहलोत) के बीच तकरार जारी है। सचिन पायलट ने बागी तेवर अपना लिए हैं। उनके गुट से जुड़े नेताओं ने दावा किया है कि पायलट गुट में 30 से अधिक विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी डौमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला कल देर रात जयपुर पहुंचे। आज कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने व्हिप जारी किया है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के 16 विधायक अभी तक जयपुर नहीं पहुंचे हैं। ये सभी सचिन पायलट खेमे के बताए जा रहे हैं।: अशोक गहलोत के आवास पर मीडिया के सामने विधायकों की परेड कराई जा रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे। 109 विधायकों के सीएम आवास में मौजूद होने का दावा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन के साथ विक्ट्री साइन बनाई।कांग्रेस विधायक दल की बैठक 10:30 बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर यह बैठक कई बार टालनी पड़ी।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने उन्हें अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए बड़ी रकम देने की पेशकश की। जयपुर में सीएम आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास पूरी संख्या है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कुछ विधायक भी सरकार के संपर्क में हैं। गुढ़ा उन सात बसपा विधायकों में से हैं जो कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Related posts

जनादेश को जेपी नड्डा ने किया स्वीकार

GIL TV News

भाजपा ज्वॉइन करेंगे आरसीपी सिंह

GIL TV News

केरल के पलक्कड़ में भाजपा को ‘मेट्रोमैन’ श्रीधरन से करिश्मे की उम्मीद

GIL TV News

Leave a Comment