राजनीति

निजी सचिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468के तहत दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उत्तर प्रदेश सरकार के उस आरोप के बाद दर्ज हुआ है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दी गई 1000 बसों की लिस्ट में शामिल कुछ वाहनों के नंबर दो पहिया, तिपहिया वाहनों तथा कारों के तौर पर दर्ज पाए गए हैं।

Related posts

पंजाब चुनाव के लिए मतदान से पहले डेरा सच्चा सौदा ने खोले पत्ते

GIL TV News

कर्नाटक में ‘बजरंग बली’ का शोर, बजरंग दल जैसे संगठनों पर बैन लगाने के लिए क्या चलता है राज्य सरकारों का जोर?

GIL TV News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोड़ देंगे मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट

GIL TV News

Leave a Comment