Spiritual/धर्म

जगन्नाथ पुरी

Spiritual/धर्म (GILTV) : जगन्नाथ पुरी का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। जगन्नाथ पुरी में भगवान श्रीकृष्ण, सुभद्रा और बलराम की पूजा होती है और यहां विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा होती है तो आइए हम आपको जगन्नाथ पुरी के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं।

जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में स्थित वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख स्थल है। इस मंदिर को हिन्दूओं के चारों धाम में से एक माना जाता है। यह मंदिर वैष्णव परंपराओं तथा संत रामानंद से सम्बन्धित है। इस स्थान को नीलगिरी, नीलांचल और शाकक्षेत्र भी कहा जाता है। पुराणों में कहा गया है कि श्रीकृष्ण ने पुरी में अनेक लीलाएं की थीं और नीलमाधव के रूप में अवतरित हुए थे।

इस मंदिर के बनने से जुड़ी एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार भगवान जगन्नाथ की नीलमणि से जुड़ी मूर्ति वृक्ष के नीचे मिली थी। मालवा नरेश को यही मूर्ति सपने में दिखी थी। तब उस राजा ने भगवान विष्णु की तपस्या की। विष्णु जी ने राजा को बताया कि पुरी में समुद्र तट के किनारे लकड़ी मिलेगी उसी से मूर्ति बनवाएं। राजा ने ऐसा ही किया। उन्हें कारीगर के रूप में विश्वकर्मा से मिले। विश्वकर्मा जी ने शर्त रखी थी वह एक महीने में मूर्ति बनाएंगे लेकिन कोई उस कमरे में कोई प्रवेश नहीं करेगा और दरवाजा बंद रहेगा। राजा मान गए और इस तरह मूर्ति का निर्माण शुरू हो गया। ऐसा कहा जाता है कि रोज राजा आते थे और कमरे से मूर्ति बनाने से आवाज सुनते थे। लेकिन महीने के आखिरी कुछ दिनों में उन्होंने कमरे से मूर्ति बनने की आवाज नहीं सुनी तो कमरे का दरवाजा खोल दिया। तब एक वृद्ध कारीगर बाहर आया और उसने कहा कि मूर्तियां अभी पूरी नहीं बनी है बल्कि अधूरी हैं। यह सब भाग्यवश हुआ है। अब ऐसे ही यह मूर्तियां स्थापित होंगी और पूजी जाएंगी। उसके बाद कृष्ण, सुभद्रा और बलभद्र की मूर्तियां स्थापित की गईं।

Related posts

शनिदेव से हनुमान जी ने लिया अपने भक्तों से दूर रहने का वचन

GIL TV News

13 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी

GIL TV News

सभी एकादशी व्रतों में निर्जला एकादशी है सर्वश्रेष्ठ, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

GIL TV News

Leave a Comment