Life Style

हर्निया होने के कारण

Life Style (giltv) हर्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर का कोई अंग सामान्य से अधिक विकसित होने लगता है। वैसे तो आमतौर पर हर्निया पेट में ही ज्यादातर देखा जाता है, लेकिन यह शरीर के अन्य अंगों जैसे जांघ के उपरी हिस्से, नाभि या कमर के आसपास भी हो सकता है। हर्निया का ऑपरेशन के जरिए इलाज संभव है, लेकिन कहते हैं ना कि रोकथाम इलाज से बेहतर है। तो क्यों ना आप भी उन कारणों को जानकर उनसे बचने का प्रयास करें, जिसके कारण आपको हर्निया हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी रहती है तो उसे हर्निया होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। लगातार खांसी आपके पेट पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इसलिए अगर आपको लगातार खांसी बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें और अपना इलाज शुरू करें।
आपको शायद पता ना हो लेकिन अधिक वजन भी कई बार हर्निया का कारण बनता है। दरअसल, जब व्यक्ति का मोटापा बढ़ने लगता है, तो मसल्स के बीच में फैट जमा हो जाता है, जिससे मसल्स पर प्रेशर पड़ता है।उम्र बढ़ने के साथ−साथ व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। वैसे साठ साल या इससे अधिक उम्र होने पर हर्निया होने की संभावना भी बढ़ जाती है। दरअसल, इस उम्र में व्यक्ति की मांसपेशियां काफी कमजोर हो जाती हैं, जिससे उसे हर्निया हो सकता है। आप समय का चक्र तो पीछे नहीं कर सकते, लेकिन अपने खानपान व व्यायाम से बढ़ती उम्र में भी अपनी मसल्स को फिट रखने की कोशिश करें।

Related posts

इन सर्दियों में बालों को बनाना है मज़बूततो सरसों के तेल का इन 3 तरीकों से करें उपयोग

GIL TV News

जिम जाने से पहले जरूर खाएं ये फूड्स, ताकि बनी रहे एनर्जी

GIL TV News

2050 तक दुनिया की आधी आबादी को साफ देखने के लिए चाहिए होगा चश्मा

GIL TV News

Leave a Comment