मनोरंजन

श्रद्धा को किया उनके पिता शक्ति कपूर बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश

बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। फैंस श्रद्धा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा भी अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच श्रद्धा अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही हैं।श्रद्धा तीन मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस को उनके परिवार ने भी इस खास दिन पर विश किया है। इनमें सबसे अनोखा अंदाज शक्ति कपूर का है। श्रद्धा अपने पिता के साथ अक्सर वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया। एक्टर के इस वीडियो में कई सारे लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शक्ति ने इस वीडियो में सभी से श्रद्धा को विश करने के लिए कहा। बेटी के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शक्ति ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा।’

Related posts

अनु मलिक की मां बिलकिस का 86 साल की उम्र में निधन

GIL TV News

फिल्म ’83’ का नया पोस्टर जारी

GIL TV News

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने तोड़े रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ का कलेक्शन

GIL TV News

Leave a Comment