राजनीति

30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस के बीच अब यह साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र हासिल कर लिया। दिग्विजय सिंह के मुताबिक वे 30 सितंबर यानी कि कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी समर्थन है। दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। पहले अशोक गहलोत का नाम चल रहा था। हालांकि, जिस तरीके से राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, उसके बाद से गांधी परिवार की ओर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। यही कारण है कि अशोक गहलोत फिलहाल नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने जा रहे हैं। खबर तो यह भी है कि अशोक गहलोत दिल्ली में हैं। लेकिन उन्हें सोनिया गांधी से मुलाकात का समय नहीं मिला है।दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की खबर बुधवार को ही आ गई थी। हालांकि, औपचारिक तौर पर आज उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। खबर यह भी थी कि अशोक गहलोत को मनाने की कोशिश की जा रही है। मुकुल वासनिक ने अशोक गहलोत से मुलाकात भी की थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद क्या कुछ हुआ है, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। इससे पहले कांग्रेस के लिए संकटमोचक माने जाने वाले एके एंटनी ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। एके एंटनी ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। बावजूद उन्हें कल आलाकमान की ओर से याद किया गया था और वे दिल्ली पहुंचे थे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद एके एंटनी ने कहा था कि हमारे बीच राजनीतिक बातचीत हुई है। एके एंटनी ने पवन कुमार बंसल से भी मुलाकात की थी।

Related posts

कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा: मोदी

GIL TV News

राहुल गांधी से ED दफ्तर में पूछताछ जारी

GIL TV News

Acharya Pramod ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए शहजाद पूनावाला को दिया निमंत्रण

GIL TV News

Leave a Comment