देश – विदेश

शिंजो आबे को याद कर PM मोदी ने किया भावुक ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के दौरे पर हैं। जापान में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कमी खल रही है। श्रद्धांजलि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को याद कर एक भावुक ट्वीट किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि जब मैं इस साल की शुरुआत में टोक्यो में था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के गंभीर कार्यक्रम के लिए वापस आऊंगा। शिंजो आबे के लिए मोदी ने आगे लिखा कि वह एक महान नेता, एक असाधारण व्यक्ति और भारत-जापान दोस्ती में विश्वास करने वाले व्यक्ति थे। वह लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। जापान दौरे पर जाने से पहले मोदी ने ट्वीट कर लिका ता कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता के एक महान चैंपियन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज रात टोक्यो की यात्रा कर रहा हूं। नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भी एक बैठक की। इसके बाद मोदी ने कहा कि हमारी सार्थक बैठक हुई। हमने विभिन्न द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा की। मैंने पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने को लेकर बातचीत की। उन्होंने कई क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। मोदी ने अपनी पिछली जापान यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उनकी आबे के साथ लंबी बातचीत की थी। आबे के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध रखने वाले मोदी ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री आबे के आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हूं..उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया और कई क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार भी किया।

Related posts

देश में 45 साल और इससे अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू

GIL TV News

श्रीलंका के पीएम विक्रमसिंघे ने भी किया योग

GIL TV News

ईरान ने हटाए आइईएएफ के दो परमाणु निगरानी कैमरे

GIL TV News

Leave a Comment