मनोरंजन

सामंथा से तलाक के 1 साल बाद फिर घर बसाने वाले हैं नागा चैतन्य

1- हनी सिंह और शालिनी तलवार ने गुरुवार 8 सितंबर को दिल्ली के साकेत की फैमिली कोर्ट में तलाक का समझौता किया। सुनवाई के दौरान जज विनोद कुमार की मौजूदगी में हनी सिंह ने एक में शालिनी तलवार को गुजारा भत्ता के रूप में सील बंद लिफाफे में 1 करोड़ रुपये का चेक दिया। हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला अदालत में सुलझा। उसके बाद दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ता पर समझौता हो गया। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।

2- साउथ सुपरस्टार सामंथा की अपकमिंग फिल्म ‘यशोदा’ का टीजर रिलीज। ‘यशोदा’ फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला पर आधारित है। ‘यशोदा’ को हरीश नारायण और हरि शंकर ने डायरेक्ट किया है।

3- नागा चैतन्य और सामंथा, तलाक के बाद मूव ऑन कर चुके हैं। सामंथा इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। नागा एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को मौका देने के मूड में हैं। नागा का नाम शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरें है कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी कर सकते हैं

4- अयान मुखर्जी की फिल्म Brahmastra के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका। माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गयी है। बॉलीवुड की एक और फिल्म पायरेसी का शिकार हो गयी हैं।

5- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी हैं। करीना कपूर ने स्पेशल अंदाज में अक्षय कुमार को किया बर्थडे विश। करीना ने अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर कर मजेदार बात कही है। करीना ने लिखा है आप मेरे सबसे फेवरेट को स्टार हैं और हमेशा रहेंगे।

6- दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र। ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस ने दिया मिलाजुला रिव्यू। अच्छे वीएफएक्स और कमजोर कहानी के साथ रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र। फिल्म की काहनी इस पार्ट में पूरी नहीं हुई है। फिल्म को लेकर एक बड़ी योजना बनायी गयी है जिसे तीन पार्ट में बनाया जाएगा। पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए आगे के प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। ‘ब्रह्मास्त्र’ संसार का सबसे बड़ा शस्त्र है। इसके तीन टुकडे हो चुके हैं। वहीं इन तीनों को जो प्राप्त कर लेगा वहीं इस पूरे संसार पर राज करेगा। एक तरफ एक शैतान है जो बुराई के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीनों टुकडों को पाना चाहता है यह शैतान बहुत शक्तिशाली भी है। वहीं दूसरी तरफ एक कम शक्ति वाली सेना है जो अच्छाई के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीनों टुकडों को खोज रही हैं। इसी बीच शिवा की एंट्री होती है जिसके पास आग की शक्ति होती हैं। वह ‘ब्रह्मास्त्र’ के टुकडों को इकठ्ठा करके साथ ला सकता है लेकिन उसके लिए एक बहुत ही खतरनाक शैतानी ताकत का सामना करना है।

7- ट्रोल्स ने सारा को दीपिका की ‘कामवाली बताया, रणवीर को ‘कारपेंटर’ । बप्पा का आशीर्वाद लेने महाराष्ट्र के सीएम के घर पहुंचे थे तीनों।  सारा ने कैरी किया था बेहद सिंपल लुक, रणवीर- दीपिका ने पहना था एथनिक। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सारा अली खान और वरुण शर्मा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए देखा गया। दीपिका और रणवीर जहां एथनिक पहनावे में थे, वहीं सारा का सिंपल अवतार इंटरनेट पर छा गया। सारा के सिंपल अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण ने अपनी यात्रा के लिए काले रंग की शर्ट और बेज रंग का लोअर पहना था।

8- ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिव सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने विस्तारित कैमियो किया है। प्रशंसकों के उत्साह दिखाने के साथ फिल्म की पहली छाप उत्साहजनक रही है। यह पहले से ही ज्ञात था कि भाग 1: शिव ब्रह्मास्त्र त्रयी में पहली फिल्म है। फिल्म के अंत में टीम ने दूसरी फिल्म के लिए शीर्षक की घोषणा की। ब्रह्मांड में दूसरी फिल्म का नाम ‘ब्रह्मास्त्र भाग 2: देव’ होगा। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया है कि दूसरे भाग में देव की भूमिका कौन करेगा, अफवाहें फैली हुई हैं कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन से संपर्क किया गया है। त्रयी में पहली फिल्म देव के चरित्र को अच्छी तरह से स्थापित करती है। यह दूसरे में उसके चारों ओर एक दिलचस्प कहानी के लिए रास्ता बनाता है। ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिव का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। निर्देशक ने पहले ये जवानी है दीवानी, वेक अप सिड, सहित अन्य के साथ अपने कहानी कहने के कौशल को साबित किया था।

Related posts

रेखा ने जाह्नवी कपूर को लगाया कसकर गले

GIL TV News

अहान शेट्टी का दमदार अभिनय

GIL TV News

अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती पर आया मां रूबी गोनी का रिएक्शन

GIL TV News

Leave a Comment