राजनीति

सुनील बंसल बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिम बंगाल

अब तक के उत्तर प्रदेश में संगठन का काम देख रहे सुनील बंसल को पार्टी की ओर से बड़ा इनाम मिला है। सुनील बंसल को अब भाजपा की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें तीन महत्वपूर्ण और अहम राज्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सुनील बंसल अब तक उत्तर प्रदेश में संगठन का काम कर रहे थे। उन्होंने 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया है। हालांकि, 2014 में सबसे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने सह प्रभारी के रूप में भेजा था। उस वक्त उत्तर प्रदेश में प्रभारी की भूमिका में अमित शाह थे। सुनील बंसल को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह अमित शाह के भी बेहद खास माने जाते हैं। वह आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं। वह आरएसएस के लिए भी लगातार काम करते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के समय में भी सुनील बंसल को कुछ क्षेत्रों में वहां जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुनील बंसल उन चंद लोगों में से हैं जो खामोश रहकर अपना काम करते रहते हैं। 1989 में छात्र चुनाव में बंसल राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव चुने गए।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

GIL TV News

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कब होंगे चुनाव

GIL TV News

महाराष्ट्र में दिवाली पर राशन कार्डधारकों को 100 रुपये में किराना सामान का पैकेट मिलेगा

GIL TV News

Leave a Comment