दिल्ली / एनसीआर

जबलपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों के मौत की खबर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आग की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां जुटी हुई हैं। आग की खबर मिलते ही प्रशासन वहां पहुंच गया था और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बावजूद इसके कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर आ रही है।मध्य प्रदेश के आला अधिकारी भी इस आग की घटना को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आग कैसे लगी है, फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से देखें तो आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने अस्पताल में फंसे लोगों को पहले बाहर निकालने की कोशिश की। घायलों को फिलहाल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। बताया गया है कि अस्पताल के मुख्य द्वार के पास ही आग लगी थी जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके। धीरे-धीरे पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया जिसकी वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रत्येक के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Related posts

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत ट्रेन को लेकर IRCTC ने जताई चिंता

GIL TV News

भोपाल में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, पति-पत्‍नी समेत दो बच्‍चे भी शामिल

GIL TV News

पहली बार गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

GIL TV News

Leave a Comment