Spiritual/धर्म

सावन में लाखों लोग देवघर में भगवान भोले को चढ़ाते हैं जल

सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में लाखों शिव भक्त गंगाजल लेकर भगवान भोले पर चढ़ाते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा बहुत प्रसिद्ध है। गंगाजल लाने के लिए शिव भक्त मीलों तक पैदल यात्रा करते हैं। झारखंड स्थित देवघर में भी लाखों कावड़िए सावन में पहुंचते हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूरे सावन भर भक्तों की भीड़ रहती है। जानकारी के मुताबिक 1 दिन में यहां लाखों लोग भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाते हैं। बिहार के सुल्तानगंज से जल लेकर शिवभक्त 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कर बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और फिर बाबा को जल अर्पित करते हैं। इस दौरान शासन प्रशासन की भी स्थिति काफी मजबूत रहती है। क्राउड मैनेजमेंट से लेकर लॉ एंड ऑर्डर तक को कंट्रोल करने के लिए पूरा पुलिस महकमा लगा रहता है। लेकिन सवाल यह भी है कि लाखों कावड़ियों की गिनती प्रशासन कैसे करता है।

Related posts

शिवरात्रि है भगवान शिव की आराधना का महापर्व

GIL TV News

सफला एकादशी

GIL TV News

रविवार के दिन जरूर करें सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ

GIL TV News

Leave a Comment