Spiritual/धर्म

शुक्र-गुरु की युति इन राशियों को कर देगी मालामाल

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि जहां गुरु को धन-धान्य, भाग्य चमकाने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र को धन का देवता माना जाता है। मई माह के अंत तक शुक्र और गुरु की युति चलेगी, जिससे हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन ये पांच राशियों की किस्मत आसमान में होगी। बता दें कि 27 अप्रैल को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर गए थे, जबकि गुरु 12 मई को स्वराशि मीन राशि में पहले ही गोचर कर गए थे। अब शुक्र और गुरु की यह युति 23 मई तक रहने वाली है। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के अपनी स्वराशि पर होने से हंस राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि यह युति मिलकर किन राशियों को मालामाल कर देगी।

शुक्र-गुरु की युति इन राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

शुक्र-गुरु की युति कर्क राशि में नवम भाव में बनी रहै है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में अधिक लाभ मिलने के साथ नौकरी में भी खुशखबरी मिलेगा। कर्क राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। तेजी से आय बढ़ेगा। इसके साथ ही हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि

इस राशि में शुक्र-गुरु की युति सप्तम दृष्टि होने के कारण प्रेम में अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोत्तरी के साथ सौभाग्य और खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि में शुक्र-गुरु की युति पंचम भाव में है। ऐसे में जातकों को करियर में एक नई उड़ान मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

मकर राशि

इस राशि में शुक्र और गुरु की युति प्रभाव द्वितीय भाव में हो रहा है। व्यापारी लोगों को मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी सुख-शांति के साथ बीतेगा।

मीन राशि

शुक्र-गुरु की युति प्रथम भाव में बन रही है। इस युति से इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ भाग्य का पूरा साथ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापार में अधिक लाभ मिलने के आसार है।

Related posts

शांत व्यवहार लक्ष्य पाने का सबसे आसान साधन

GIL TV News

श्राद्ध करने से उतरता है पूर्वजों का ऋण इस तरह करें पिंड दान और तर्पण

GIL TV News

शनि देव को उनकी पत्नी ने क्यों दिया था श्राप

giltv

Leave a Comment