मनोरंजन

अहान शेट्टी का दमदार अभिनय

ढाई साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

डेब्यू फिल्म में दमदार अभिनय करके अहान शेट्टी ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में है। अहान शेट्टी और तारा सुतरिया की सिजलिंग केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी है। ‘तड़प’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है।

फिल्म की कहानी ईशाना नाम के एक लड़के के इर्दगिर्द घूमती है। ईशाना एक अनाथ बच्चा है जिसे एक स्थानीय व्यक्ति ने पाला है और उसे वो डैडी बुलाता है। ईशाना को एक स्थानीय राजनेता की बेटी से प्यार हो जाता है। दोनों के रिश्ते के बारे में जब लड़की के पिता को पता चलता है तो वो उसकी शादी किसी और से करवा देते है जैसा अक्सर हर फिल्म में दिखाई देता है। इस बात से ईशाना का दिल टूट जाता है और वह आक्रामक रुख अपना लेता है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और धीरे-धीरे करके कई कड़िया जुड़ती है और ईशाना की प्रेम कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है जो ना उसने सोचा होगा ना आपने। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म, RX 100 की रीमेक है। RX 100 एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म थी।

फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतरिया की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहें। अभिनेत्री तारा सुतरिया ने बड़े पर्दे पर अपने किरदार को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया है। वहीं अहान शेट्टी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों की घंटियाँ बजा दी है। दर्शकों को अहान शेट्टी की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। ‘RX 100’ में कार्तिकेय गुम्मकोंडा और पायल राजपूत ने लीड रोल्स किए थे। मिलन लुथरिया ने ‘तड़प’ से पहले ‘टैक्सी नंबर 9211’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ और ‘दी डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर तड़प पर लोगों का रिएक्शन शेयर किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि तड़प फिल्म का प्रीमियर शो खत्म हो गया है और जिन लोगों ने ये देखा है। उनकी मानें तो ये फिल्म शानदार है और ये एक सुपरहिट फिल्म होगी। अहान शेट्टी ने शानदार एक्टिंग की है और भविष्य के सुपरस्टार हैं। इसका मतलब है कि साजिद नाडियाडवाला ने इंडस्ट्री को एक और स्टार दिया है। सुनील शेट्टी और परिवार को शुभकामनाएं।

Related posts

कियारा को आज लगेगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी

GIL TV News

कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना

GIL TV News

रातों-रात बने रजनीकांत साउथ के सुपरस्टा

GIL TV News

Leave a Comment