मनोरंजन (GIL TV News) :- दरअसल शर्लिन चोपड़ा ने बीते 14 अक्टूबर को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न औ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि, ‘मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत की है। उन्होंने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए, आपने मेरे साथ यौन शोषण किया।
लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाई, आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आर्टिस्ट के घर पे जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने मुझे डराया और कई सारी धमकी दी। मैं एक सिंगल वूमन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई थी। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं।’