दिल्ली / एनसीआर

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, एम्स ने दी जानकारी

बुखार होने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  की हालत स्थिर बनी हुई है और अब उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है। बता दें कि बुखार और कमजोरी के चलते बुधवार को  उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद से यहां पर उनका उपचार चल रहा है। एम्स प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।इससे पहले बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को एम्स पहुंचकर मनमोहन सिंह का हालचाल लिया। इस कड़ी में जहां स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शाम को एम्स आए। यहां पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। बताया जा रहा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एम्स के दौरे के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से भी मुलाकात की।

Related posts

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा पुराना मामला

GIL TV News

बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरु

GIL TV News

सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त प्रयास के लिए UPSC उम्मीदवारों की याचिका पर केंद्र का विरोध

GIL TV News

Leave a Comment