देश – विदेश

रूस में पिछले 24 घंटों के अंदर आए करीब तीस हजार नए मामले 900 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

देश – विदेश (GIL TV News) :- कोरोना महामारी से रूस अभी भी उबर नहीं पाया है। यहां रोजाना करीब 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रूस में पिछले 24 घंटों के अंदर 29,362 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जो एक दिन पहले 27,246 मामले थे। रूस में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 7 7 लाख 46 हजार 718 (7,746,718) हो गई है।

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए रूस की सरकार ने कहा कि पिछले दिन देश के अलग-अलग 85 क्षेत्रों में 29,362 कोरोना के मामलों की पुष्टि की गई है। मास्को में रोजाना संक्रमण के 6,001 मामलों के साथ सबसे अधिक नए मामले हैं, जो एक दिन पहले 4,595 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 2,717 मामले हैं, जो पिछले दिन 2,501 से ज्यादा हैं।

रूसी सरकार ने एक दिन में कोरोना से जुड़ी 968 मौतों का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो एक दिन पहले 936 थी, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 2 लाख 15 हजार 453 (215,453) हो गई है। इसी दौरान पिछले 24 घंटों के अंदर 21,049 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं, जो एक दिन पहले 20,566 लोग संक्रमण से ठीक हुए थे। देश में कुल मिलाकर 6 लाख 84 हजार 845 (6,840,845) लोग इस महामारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 लाख हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा, जो वर्तमान में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे अधिक है। 6 लाख (600,000) के अंक पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि पिछले 24 घंटों के अंदर 18,172 कोरोना के नए मामले मिले हैं। देश में कोरोना के कुल मामले 2 करोड़ 15 लाख 50 730 (21,550,730) हो गए हैं, जो वर्तमान में अमेरिका और भारत के बाद तीसरा सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या है।

Related posts

‘जीत-हार सभी परिस्थितियों में एक समान रहे कुशाभाऊ ठाकरे

GIL TV News

राजा बनने के बाद प्रिंस चार्ल्स के पास कौन सी होंगी शक्तियां, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II की विरासत में क्या-क्या मिला?

GIL TV News

भारत ने 2022 में भू-राजनीतिक कद बढ़ाने का लक्ष्य रखा

GIL TV News

Leave a Comment