राजनीति

राजनीतिक फायदे के लिए कोरोना से हुई मौतों का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस

कर्नाटक में कांग्रेस पर कोरोना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा है। प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डा. के सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए कोरोना से हुई मौतों का उपयोग कर रही है।कर्नाटक विधानसभा में बोलते हुए, मंत्री ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी इतनी नीचे गिर गई है कि वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए कोविड पीड़ितों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं कर रही है।’ सुधाकर ने सदन में हंगामा करने के लिए पार्टी पर निशाना साधा। मंत्री ने बताया कि राज्य में वास्तव में आईसीयू, आक्सीजन , नियमित बिस्तरों की संख्या में वृद्धि की गई है और कर्नाटक की वयस्क आबादी के बीच टीकाकरण कवरेज पहली खुराक के लिए 78 प्रतिशत और दूसरी खुराक के लिए 31 प्रतिशत हुआ है।पिछले 24 घंटों में भारत में 29,616 नए मामलों के साथ 290 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 28,046 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन मामलों के बाद रिकवरी दर वर्तमान में 97.78 प्रतिशत है। कोरोना के नए मामलों के आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,442 पहुंच गई है। देश में इस वक्त कोरोना के कुल आंकड़ा 3,28,76,319 है। वहीं अबतक इस वायरस ने 4,46,658 लोगों की जिंदगी छीन ली है। इसके साथ ही जिस तेजी से नए मामले आ रहे हैं उसी तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं।अबतक भारत में 3,28,76,319 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अबतक हुआ 84,89,29,160 लोगों का टीकाकरण हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश में 71,04,051 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 84,89,29,160 पहुंच गया है।

Related posts

कभी PM को बताया घुसपैठिया तो कभी कश्मीर पर दिया विवादित बयान

GIL TV News

गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर, गोवा, अंडमान और उत्तराखंड का करेंगे दौरा

GIL TV News

JKTPO ने कश्मीरी महिला उद्यमियों के लिए लगाई ‘हौसला’ प्रदर्शनी

GIL TV News

Leave a Comment