देश – विदेश

अर्जेंटीना की तलवारबाज को कोच ने कैमरे के सामने प्रपोज किया

दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान जीवन का सबसे बड़ा प्रपोजल। अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। मारिया पहले राउंड में ही हार कर मेडल की होड़ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वे पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रही थी। उस समय मारिया काफी निराश दिख रही थीं।तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए। उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था क्या तुम मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने टेक कर मारिया के सामने प्रस्ताव रखा, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। कोच ने प्रपोज करते समय ये भी कहा कि वे जल्दी से हां कह दें, क्योंकि तमाम लोगों की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं।मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने 2010 में पेरिस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भी मारिया को शादी के लिए प्रोपोज किया था। तब मारिया ने हां नहीं कहा था। उन्होंने सेसेडो से कहा था- यह मजाक है या कुछ और। लेकिन, टोक्यो ओलिंपिक के दौरान आखिरकार वह मान गईं।मारिया ने कहा-सोसेडो के प्रोपजल पर मैं स्तब्ध रह गई। मुझे बहुत खुशी मिली। हम लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों वापस अर्जेंटीना जाकर सेलिब्रेट करेंगे। यह सेलिब्रेशन अर्जेंटीना के पारंपरिक बारिक्यू के असादो के साथ होगा।टोक्यो ओलिंपिक के दौरान गर्ल फ्रेंड को शादी के लिए प्रोपोज करने का यह दूसरा वाकया है। रविवार सऊदी अरब के खिलाफ मैच के बाद जर्मन फॉरवर्ड मैक्स क्रुसे ने भी गर्लफ्रेंड को कैमरे के सामने सफलतापूर्वक प्रपोज किया था। जर्मनी की टीम उस मैच में 3-2 से जीती थी।

Related posts

जर्मन चांसलर के साथ बैठक के बाद बोले PM मोदी

GIL TV News

यूक्रेन में पाकिस्‍तान ने अपनों को मरने के लिए छोड़ा तो भारत ने थामा हाथ और की मदद

GIL TV News

चीन की चौखट पर इमरान की ना-पाकविंटर ओलिंपिक में शामिल होने गए पाक ने क्‍यों लगाई कश्मीर पर गुहार?

GIL TV News

Leave a Comment