राजनीति

CM योगी के सख्त तेवर के बाद एंबुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 कर्मी बर्खास्त

उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी जीवीके ईएमआरआई ने एंबुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके कर्मचारी आंदोलन पर डटे हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया।

योगी ने कहा, लापरवाही के कारण यदि प्रदेश में किसी भी मरीज की मौत हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और गृह विभाग इसे कड़ाई से पालन कराए। सरकारी कर्मचारी और आउटसोर्सिंग से संबंधित कर्मचारी अपनी ड्यूटी और दायित्वों को निभाएं। हर मरीज को तुरंत इलाज मिलना चाहिए।

Related posts

शिवपाल सिंह यादव का अखिलेश पर बड़ा निशाना

GIL TV News

किसानों के समर्थन में एक दिन के अनशन पर बैठे अन्ना हजारे

GIL TV News

शाइस्ता चाहे भी तो नहीं कर सकती सरेंडर? अभी उसने नहीं किया ये काम

GIL TV News

Leave a Comment