दिल्ली / एनसीआर

देश के किन हिस्सों में होगी तेज बारिश

देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। महाराष्ट्र और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो, रविवार की सुबह उमस भरी धूप रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। रविवार को दिल्ली में आर्द्रता 76 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आइएमडी ने पूर्वी राजस्थान में रविवार को तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।

Related posts

कई हिस्सों में भारी बारिश, UP-बिहार, हरियाणा समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का हाल

GIL TV News

मुंबई में बाल ठाकरे का लगाया हुआ पेड़ भारी बारिश के कारण गिरा

GIL TV News

गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर मोदी ने बेची थी चाय

GIL TV News

Leave a Comment