Uncategorized

रत्नागिरी में बाढ़ का पानी कोविड हॉस्पिटल में घुसा, 8 मरीजों की मौत

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के बाद शुक्रवार को हुए हादसों में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।रत्नागिरी जिले के चिपलून में अपरांत हॉस्पिटल में बाढ़ का पानी घुसने से यहां की पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे 8 मरीजों की मौत हो गई। यह एक कोविड हॉस्पिटल है और मरने वाले सभी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।उधर, रायगढ़ के तलई गांव में पहाड़ का मलबा रिहायशी इलाके पर गिर पड़ा। इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है, 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। 32 के शव बाहर निकाले गए हैं। सतारा के अंबेघर गांव में भी लैंड स्लाइडिंग हुई है। यहां 8 लोगों की जान गई है। मलबे के नीचे करीब 20 लोग दबे हुए हैं।

Related posts

हत्या और अपहरण के साथ ही पहलवान सुशील पर लूट की भी धाराएं

GIL TV News

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया

GIL TV News

पाकिस्तान तस्करी और निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है: बीएसएफ

GIL TV News

Leave a Comment