Spiritual/धर्म Uncategorized

इन 4 चीजों को घर से रखें दूर, वरना लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

वास्तु के अनुसार हमारे आस-पास के सभी चीजों का प्रभाव हम पर पड़ता है। यह प्रभाव नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हो सकता है, इसलिए हमें अपने घर को वास्तु के अनुसार व्यस्थित रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार हम तय करते हैं कि घर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं। घर में साज-सजावट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में ऐसे समान को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक भाव फैलता है। ऐसी चीजों को घर से बाहर करने से घर में खुशहाली, सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। आज ऐसी चीजों के बारे में जानेंगे।वास्तु के अनुसार घर के समीप सूखे पौधे नहीं होने चाहिए। सूखे पौधों से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर घर के आस-पास सूखे पेड़-पौधे हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए और उसके स्थान पर हरा पौधा लगा देना चाहिए। सूखे पौधे से शनि दोष का प्रभाव बढ़ता है।

वास्तु के अनुसार घर में पुरानी और टूटी-फूटी वस्तुओं के होने से राहु के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। टूटी-फूटी वस्तुओं का घर में होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजों को घर से तुरंत हटा देना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में मकड़ी का जाला होने नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है। यह हमारे मानसिक उलझन को दर्शाता है। जालों की वजह से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है, इसलिए जल्द से जल्द इन्हें हटा देना चाहिए।वास्तु के अनुसार घर में गंदगी रहने से लक्ष्मी का वास नहीं होता है, इसलिए धूल मिट्टी और गंदगी की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। घर में रोजाना नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है। नमक सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है।

Related posts

बिना किसी आशा या उम्मीद के दूसरों की सेवा कर अपना ऋण चुकाएँ

GIL TV News

नरक चतुर्दशी: नरक के भय से मुक्ति, स्वच्छता से भी है नरक चतुर्दशी का संबंध

GIL TV News

दशहरा पर रावण दहन का मुहूर्त

GIL TV News

Leave a Comment