राजनीति

दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार

दिग्विजय सिंह के फिर से आर्टिकल 370 के लागू किए जाने के बयान को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कांग्रेस पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया। कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि धारा 370 हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा। कांग्रेस क्या पुनर्विचार करेगी, क्या धारा 370 थोप कर अलगाववाद को हवा देगी। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह, हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके पीछे पूरा देश खड़ा है।

Related posts

मोदी ने किया अयोध्या में राम मंदिर प्लान का ऐलान

GIL TV News

ग्वालियर से सुमन शर्मा को भाजपा ने दिया टिकट, CM चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

GIL TV News

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज में जश्न का माहौल

GIL TV News

Leave a Comment