दिल्ली / एनसीआर

शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय संबोधन

दिल्ली / एनसीआर (GILTV) : देश में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है। भारत में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई। वहीं, 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है। इसके साथ, भारत का सक्रिय केस घटकर 14,01,609 हो गया है जबकि सक्रिय मामलों में 24 घंटे में 76,190 की कमी आई है। देश के कई राज्यों में आज से अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन सब के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यलय की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है।

Related posts

25 साल पुराने दस्तावेजों को ढूंढ कर क्यों निकलवा रही दिल्ली सरकार

GIL TV News

दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश के बाद कई इलाकों में लंबा जाम, सड़कें बनी तालाब

GIL TV News

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

GIL TV News

Leave a Comment