दिल्ली / एनसीआर

महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल, पशुपतिनाथ और ओमकारेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

दिल्ली / एनसीआर (GIL TV) भोपाल। महाशिवरात्रि का पर्व आज गुरुवार को देशभर में मनाया जा रहा है। शिवालयों  में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। हालांकि कोरोना को लेकर तमाम बड़े आयोजन नहीं हो रहे हैं, लेकिन आस्था और श्रद्धा के चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना की जा रही है, जो देर रात जारी रहेगी।राजधानी भोपाल के सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में सुबह से पूजा-पाठ का दौर जारी है। शिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। राजधानी के समीप भोजपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह से भक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।

महाशिवरात्रि पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ। महाशिवरात्रि पर रात 2:30 बजे से ही बाबा के मंदिर के पट खुल गए हैं। इसके बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महराज ने बाबा महाकाल की भस्मारती की। पुजारियों ने तड़के बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। पिछले आठ दिनों से बाबा साकार स्वरूप में थे। आज निराकार रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। यहां सुबह से ही भक्तों के दर्शनों का सिलसिला जारी है। भगवान की एक झलक पाने के लिए मध्यरात्रि 3 बजे से ही भक्तों के कतारों में लगने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

Related posts

भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल बोले- हम भारतवाद लेकर आएंगे

GIL TV News

योग गुरु Ramdev के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

GIL TV News

राज्यसभा में PM के 10 बड़े हमले

GIL TV News

Leave a Comment