Life Style

जरूरत से ज्यादा सेब खाने से सेहत को होते हैं यह नुकसान

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए फायदेमंद है और इसलिए हर किसी को सेब को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अगर हर दिन महज एक सेब का सेवन किया जाए तो व्यक्ति कई बीमारियों से खुद की रक्षा कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आप आवश्यकता से अधिक सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।डायटीशियन के अनुसार, फाइबर हमारे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है, लेकिन अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो यह बैकफ़ायर करते हुए सूजन और कब्ज की वजह बन सकता है। लोगों को उनकी उम्र और लिंग के आधार पर प्रतिदिन 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। 70 ग्राम से अधिक फाइबरकी मात्रा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी एक दिन में दो से अधिक सेब के साथ एक स्वस्थ आहार ले रहे हैं, तो इससे पाचन संबंधी कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Related posts

इंटरनेशनल मास्टर एथलीट मान कौर की जिंदगी की दौड़ पूरी, चंडीगढ़ में हुआ निधन

GIL TV News

ये हैं इंडिया के बेस्ट टाइगर रिजर्व, इस बाघ दिवस जरूर करें इनकी सैर

GIL TV News

फल खाते समय याद रखेंगे ये 3 नियम तो सेहत को होगा सबसे ज्यादा फायदा!

GIL TV News

Leave a Comment