Spiritual/धर्म

शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए लोग शनिवार को उनकी अराधना करते हैं। कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक तो कई लोग गरीबों को दान देते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन किए गए उपायों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाएं रखते हैं। लेकिन कई बार लोग अनजाने में शनिवार के दिन कुछ ऐसा खरीद लेते हैं, जिससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। जानिए शनिवार को कौन-सी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।शनिवार को लोहे के सामान नहीं खरीदा जाता है। माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के अलावा किसी भी दिन लोहे से बनी चीजें खरीदी जा सकती हैं।शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। शनिदेव को प्रसन्न और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए।शनिवार के दिन काले तिल खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काले दिन खरीदने से कार्य में रूकावटें आती हैं। शनिवार को शनिदोष को दूर करने के लिए पीपल के पेड़ पर काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना गया है।मान्यता है कि शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। माना जाता है कि काले रंग के जूते खरीदने से कार्य में असफलता मिलती है।

Related posts

कोरोना काल में प्रयागराज के तीर्थ पुरोहित कराएंगे ऑनलाइन पिंडदान

GIL TV News

कारोबार में पाना चाहते हैं मन मुताबिक सफलता, तो रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय

GIL TV News

सुख समृद्धि

GIL TV News

Leave a Comment