राजनीति

कांग्रेस के 1 मौजूदा और 6 पूर्व MLA बीजेपी में होंगे शामिल

 राजनीति (GIL TV)   इंफाल। मणिपुर में इस माह के शुरू में आसानी से विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कांग्रेस के एक विधायक और छह पूर्व विधायकों के साथ रविवार को चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये छह विधायक उन आठ विधायकों में शामिल हैं जो 10 अगस्त को कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे और इस तरह भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था। विशेष चार्टर्ड विमान में मुख्मयंत्री के साथ जो एकमात्र कांग्रेस विधायक रवाना हुए, वह उनके रिश्तेदार आर के इमो सिंह हैं। रवाना होने से पहले बीरेन सिंह ने कहा कि वह वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का राष्ट्रीय राजधानी में व्यक्तिगत रूप से परिचय कराने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे तथा इन सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को भाजपा में शामिल होने का न्योता देंगे। मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए छह पूर्व विधायक वे विधायक हैं जिन्होंने 10 अगस्त को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

Related posts

स्मृति ईरानी की बेटी पर आरोप क्या थी कांग्रेस की साजिश

GIL TV News

पीएम मोदी बोले- हर कारोबार का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

GIL TV News

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हुए तो उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना 100 से अधिक सीट जीतेगी: राउत

GIL TV News

Leave a Comment