देश – विदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

 देश – विदेश (GIL TV)   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को 69 वर्ष के हो गए हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राजनाथ जी का ज्ञान सरकार के लिए बहुत लाभकारी है।’’ उन्होंने कहा कि सिंह एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों और हमारे मेहनतकश किसानों के कल्याण के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

Related posts

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया श्रीलंका का ऐतिहासिक दौरा

GIL TV News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित

GIL TV News

युवक ने फांसी लगाकर की खुदुकशी

giltv

Leave a Comment