राजनीति

शिवसेना ने लगाया सरकार गिराने की कोशिश का आरोप

 राजनीति   (GIL TV) महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा पर उद्धव ठाकरे नीत सरकार गिराने की साजिश रचने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में रविवार को अपने साप्ताहिक लेख में भाजपा पर अक्टूबर तक राज्य सरकार को गिराने और राज्यपाल कोटा से विधान परिषद में अपने सदस्यों को नियुक्त कराने का मंसूबा बनाने का परोक्ष रूप से आरोप लगाया था।
पाटिल ने कहा, संजय राउत ने एक बार फिर यह संकेत देने की कमजोर कोशिश की कि भाजपा इस सरकार को अक्टूबर तक गिराने की कोशिश कर रही है। असल में, राउत डरे हैं कि राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार तीन पार्टियों के बीच चल रही अंदुरूनी कलह के कारण गिर रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा, वह भाजपा के खिलाफ खोखले आरोप लगाकर महाराष्ट्र के लोगों को सिर्फ अपना डर दिखा रहे हैं।

Related posts

बिहार में कहां से आया ‘जंगलराज

GIL TV News

दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों से संबंधित बिल लोकसभा में पेश

GIL TV News

महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम पहुंचे राम की नगरी

GIL TV News

Leave a Comment