राजनीति

मध्य प्रदेश में हो रहा है शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार

सियासत की बातें   (GIL TV)  मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। राजभवन में करीब 27 विधायक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें कुछ कैबिनेट और कुछ राज्य मंत्री बनाए जागंएे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। शिवराज सिंह कैबिनेट में आज अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह दत्तीगंव को भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह मिली है। मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान की नई सरकार का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, ऊषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार के दौरान विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंत्री के रूप में शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान आज भूपेंद्र सिंह के साथ-साथ कभी दिग्विजय सिंह के करीबी रहे एंदल सिंह कंसाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद शपथ ली।

Related posts

Haryana: संदीप सिंह का CM खट्टर ने फिर किया बचाव

GIL TV News

मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण से हटाए गए शब्द, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

GIL TV News

अदाणी के मुद्दे पर 13 मार्च को कांग्रेस का गैरसैंण मार्च

GIL TV News

Leave a Comment